गया, मार्च 17 -- जिले में किसानों से खरीदे गए धान से तैयार किये जा रहे सीएमआर चावल जमा कराने में जिला प्रशासन काफी तत्पर है। सीएमआर चावल जमा कराने में किसी प्रकार से कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। चावल जमा कराने में धीमी गति वाले जिले के 50 से ज्यादा पैक्स की व्यवस्था की जांच कराने का डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पिछले दिन जिला सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिया है। साथ ही सीएमआर चावल जमा कराने में तेजी लाने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले में अभी तक करीब 60 हजार टन सीएमआर चावल एसएफसी के गोदामो में जमा कराया गया है। बताया गया कि किसानों से खरीद किये गए धान से तैयार सीएमआर चावल को पीडीएस दुकानों को लाभुकों को उपलब्ध कराने के लिए सप्लाई दी जाती है। एसएफसी के जिला प्रबंधक को डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.