खगडि़या, जून 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। आईटी भवन बेलदौर में बुधवार को धान अधिप्राप्ति के तहत सीएमआर चावल आपूर्ति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन राय ने की। इसमें बीडीओ सतीश कुमार ने भी भाग लिया। जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रखंड के दो पैक्स क्रमश: बेलदौर एवं कैंजरी के द्वारा सीएमआर के चावल की आपूर्ति की गति धीमी पाई गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 15 जून तक 40 प्रतिशत सीएमआर के तहत चावल की आपूर्ति करनी थी, लेकिन इन दो पैक्स के द्वारा लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है। इनमें कैंजरी पैक्स के द्वारा 28.06 प्रतिशत, जबकि बेलदौर पैक्स के द्वारा 37.11 प्रतिशत सीएमआर के तहत चावल की आपूर्ति की गई है। निर्धारित लक्ष्य से कम सीएमआर आपूर्ति करने वाले पैक्स को काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.