देहरादून, अगस्त 12 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय, दुकान प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अपना राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा अभियान तीन साल में जन जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बने हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.