रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। छोटा नागपुरी लॉ कॉलेज, नामकुम के विद्यार्थियों ने मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को ओरमांझी प्रखंड के सदमा ग्राम के बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही, ग्राम के माध्यमिक विद्यालय में लगभग 300 से अधिक बच्चों के बीच खाद्य सामग्री सहित पठन-पाठन की वस्तुओं का वितरण किया। कॉलेज के शिक्षकों ने बच्चों को मानवाधिकार और उसके महत्व से अवगत भी कराया। प्राचार्य डॉ पंकज चतुर्वेदी ने मार्गदर्शन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.