नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नया वर्ष आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। एक जनवरी 2026 से संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम घट सकते हैं। सीएनजी की कीमतों में दो से ढाई और पीएनजी के दाम करीब दो रुपए तक कम हो सकते हैं। इसका सीधा फायदा उपभोक्ता को होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने प्राकृतिक गैस के परिवहन शुल्क को सरल और तर्कसंगत बनाने का फैसला किया है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ेगा। एक देश, एक ग्रिड, एक शुल्क के तहत पीएनजीआरबी की नई एकीकृत टैरिफ व्यवस्था के तहत सीएनजी और पीएनजी की कीमत कम होगी। पीएनजीआरबी ने निर्देश में स्पष्ट किया है कि इस टैरिफ कटौती का सीधा फायदा उपभोक्ताओं का तक पहुंचाया जाए। नियामक बोर्ड कीमतों में कमी की निगरानी भी करेगा। किस र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.