पटना, जनवरी 5 -- चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू) के कुलपति प्रो. (डॉ.) फैजान मुस्तफा ने पूर्ववर्ती छात्रों से संस्थागत गौरव की भावना विकसित करने और संस्थान से सुदृढ़ संबंध बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के सतत विकास में उसके पूर्व छात्रों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कुलपति ने आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पूर्व छात्र न केवल संस्थागत सुधारों में केन्द्रीय भूमिका निभाते हैं, बल्कि संसाधन सृजन, अकादमिक नवाचार और छात्रों के करियर निर्माण में भी अहम योगदान देते हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वे सीएनएलयू की पहचान और उपलब्धियों को गर्व के साथ आगे बढ़ाएं। सीएनएलयू के पूर्ववर्ती छात्र समिति द्वारा रविवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.