अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। क्रिसमस पर्व के क्रम में रविवार को घंटाघर स्थित सीएनआई चर्च में होली इनोसेंट डे मनाया गया। इस दौरान मसीह समाज के लोगों ने यीशु हो याद किया। पादरी ने यीशु के संदेशों को पढ़कर बताया। सुबह से ही चर्च में लोगों का आना शुरु हो गया। सुबह प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद फादर अमन अभिषेक प्रसाद ने यीशु के उपदेश लोगों को बताए। फादर ने बताया कि यीशु के जन्म के बाद बेथलेहम के राजा हेरोदेस को अपनी सत्ता जाने का डर सताने लगा। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि वह बालक कौन है। उसने उस समय दो साल तक के बच्चों की हत्या करवा दी। उन बच्चों की निर्मम हत्या की याद में इस दिन को मनाया जाता है। प्रार्थना सभा के दौरान उस दर्दनाक मंजर को याद कर समाज की आखों में आंसू आग गए। एक निर्दयी राजा के इस फैसले पर न जाने कितने मासूमों ...