जमशेदपुर, मार्च 18 -- बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया गोलचक्कर के पास सोमवार दोपहर अचानक एक दोपहिया वाहन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन से धुआं उठता देख चालक सोनारी निवासी मनोज साहू घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर दूर हट गए। स्थानीय लोगों ने जब देखा कि वाहन में आग लगी है, तो वे मदद के लिए आगे आए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिष्टूपुर थाने की पुलिस पहुंची। हालांकि, तबतक स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। मनोज साहू ने बताया कि वे बोरे का कारोबार करते हैं और घटना के समय सोनारी से जुगसलाई जा रहे थे। उनके वाहन पर बोरे लदे थे। जैसे ही वे सीएच एरिया गोलचक्कर के पास पहुंचे, उन्हें महसूस हुआ कि वाहन से धुआं निकल रहा है। उन्होंने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा, तो पाया कि आग लग चुकी है। मनोज न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.