चंदौली, फरवरी 5 -- नौगढ़। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज एवं पारदर्शी व्यवस्था के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) एप से जुड़कर मरीज ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सीधे डाक्टर को दिखा सकते हैं। यह सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भी बुधवार से शुरू हो गई है। इस व्यवस्था से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में शुरू होनी है। अब तक राजकीय महिला चिकित्सालय पीडीडीयू नगर, सीएचसी धानापुर में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। वहीं नौगढ़ में बुधवार को आभा कार्ड के माध्यम से आंनलाईन पंजीकरण की सुविधा शुरू होने पर 67 मरीजों ने सुविधा का लाभ लिया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अन्तर्गत पारदर्शी व्यवस्था व मरीजों को बेहतर ईलाज की सुविधा शुरू की गई है। बीसीपीएम जय प्रकाश ने बता...