बिजनौर, जनवरी 3 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की परीक्षा में सामान्य वर्ग से सुमित कुमार हर्षवाल ने जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के गांव केलानपुर के किसान जयप्रकाश सिंह के पुत्र सुमित कुमार हर्षवाल ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आदि के उपरांत घोषित परिणाम में सामान्य वर्ग से सफलता प्राप्त की है। सामान्य वर्ग से अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें सुमित कुमार हर्षवाल ने सफलता हासिल कर जिले ओर गांव के साथ साथ सीएचसी स्योहारा का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने नेत्र परीक्षण अधिकारी का डिप्लोमा सहारनपुर मेरो देवी पैरामेडिकल कॉलेज से किया है। हरिद्वार के प्राइवेट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनुभव प्राप्त किया। सीएचसी स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में आर बी एस के टीम ए, में 14 दिसंबर सन 2012 से क...