कौशाम्बी, जनवरी 4 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार शनिवार को छ: अफसरों ने तीन सीएचसी का रात में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने अपनी-अपनी जांच आख्या डीएम को भेज दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार व उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल (एफ.आर.यू.) एवं जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर नीरज कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू (एफ.आर.यू.) तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार व जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली (एफ.आर.यू.) का कल रात में आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रिकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण में अस्पताल में इमरजेंसी चिकित्साधिकारी क...