सीतामढ़ी, जून 25 -- बोखड़ा। स्थानीय सीएचसी में मंगलवार को सवेरा कैंसर हॉस्पिटल एवं रोटरी मिडटाउन पटना के सौजन्य से निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना से आए चिकित्सक डॉ रविश्वर कुमार, डॉ काशिफ राजा, डॉ प्रितिका भारद्वाज ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को विभिन्न प्रकार की जांच की।डॉ रविश्वर ने बताया कि कैंसर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सरकार व हमारे संस्थान का उद्देश्य है कि हर एक व्यक्ति सुरक्षित रहे। इस उद्देश्य के माध्यम जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा सके।अकसर देखा जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में लोग इस बीमारी से अब भी अनभिज्ञ रहते है। कैंसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.