अमरोहा, दिसम्बर 17 -- गजरौला, संवाददाता। सीएचसी में तैनात दो स्टाफ नर्सों के बीच मंगलवार को मारपीट हो गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। मौजूद स्टाफ ने दोनों स्टाफ नर्सों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। बताया जा रहा है कि सीएचसी में तैनात दोनों स्टाफ नर्सों के बीच ड्यूटी के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं मारपीट के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों के बीच भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को दी। सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे व दोनों के बीच बमुश्किल बीच बचाव कराया। जानकारी पर चिकित्साधीक्षक डॉ.योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे व दोनों स्टाफ नर्स को फटकार लगाई। बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।...