गोपालगंज, दिसम्बर 31 -- मांझागढ़, एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे मांझा पूर्वी पंचायत के सरपंच का डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण इलाज नहीं हो सका। बुधवार की सुबह मांझा पूर्वी पंचायत के सरपंच ब्यास मुनी शाही की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिजन की शिकायत है कि सीएचसी की इमरजेंसी सेवा में उस समय कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इसके अलावा बीपी जांच की मशीन भी उपलब्ध नहीं थी। बीपी जांच व इलाज के लिए सरपंच और उनके परिजनों को घंटों भटकना पड़ा। सरपंच ने अस्पताल में करीब 45 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं पहुंचे। इसको लेकर सरपंच ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वरीय अधिकारियों व स्थानीय विधायक मंजीत कुमार सिंह से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.