गोंडा, फरवरी 6 -- करनैलगंज, संवाददाता । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बेपटरी हो चुकी हैं। लगातार हो रहे औचक निरीक्षण और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद जिम्मेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात यह हैं कि वेतन रोकने और स्पष्टीकरण के आदेश के बाद भी डॉक्टर व कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे। शुक्रवार को भी अस्पताल की स्थिति चिंताजनक रही। सुबह 11 बजे तक सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौम्या श्रीवास्तव का कक्ष बंद मिला। डॉ. मुद्दसिर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र पाण्डेय, एलडीसी नीलू श्रीवास्तव और यूडीसी विजय लक्ष्मी भी ड्यूटी से गायब मिले। डॉक्टरों के इंतजार में मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। बताया जाता है कि 2 फरवरी को सीएमओ डॉ. संत पटेल ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें अधीक्षक स...