गोपालगंज, फरवरी 8 -- बैकुंठपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दस वर्षों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक अल्ट्रासाउंड सेवा विधिवत रूप से शुरू कर दी जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति ने एक पत्र जारी कर रेफरल अस्पताल में तब्दील होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की अलग-अलग ओपीडी शुरू करने का निर्देश दिया है। इसी निर्देश के आलोक में सबसे पहले अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...