पीलीभीत, मार्च 6 -- प्रांतीय आवाहन पर आशा वर्कर्स ने मानदेय की बढ़ोतरी न होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर सीएचसी में प्रदर्शन कर बजट की प्रतिया जलाई थी। मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन चिकित्सक को सौंपा गया था। मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज की ओर से बिना अनुमति के कार्यक्रम करने सहित कई धाराओं में जिलाध्यक्ष सहित अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष इदरीशन के नेतृत्व में आशाओं ने मानदेय बढ़ोतरी न होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर सीएचसी में प्रदर्शन किया था। इसके बाद बजट की प्रतिया जलाकर नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डाक्टर सूरज पांडेय को सौंपा था। मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार ने जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य अज्ञात आशा वर्कर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.