बोकारो, जनवरी 31 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एमडीए 2026 का सफल संचालन को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं और सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को दिया गया। पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में आगामी 10 से 25 फरवरी तक एमडीए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के कोह, दारिद, उत्तासारा, बुंडू, पेटरवार और ओरदाना पंचायत के आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर पीरामल से एमडीए कोऑर्डिनेटर बसंत कुमार, स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया पर्यवेक्षक विजय रजक, एमपीडब्ल्यू ज्ञानी प्रसाद ने एमडीए के संबंध में सेविकाओं और सहायिकाओं को विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि इस अभियान के दौरान दो वर्ष से ऊपर सभी लोगो को उम्रवार दवा खिलाई जानी है, केवल दो वर्ष से नीचे बच्चे, गर्भवती...