अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या,संवाददाता। सोशल मीडिया पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अस्पताल परिसर के भीतर एक जन्मदिन पार्टी मनाई जा रही है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार,यह जन्मदिन पार्टी एक ऐसे व्यक्ति की है जो कई वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है। वायरल वीडियो सीएचसी अधीक्षक कार्यालय का बताया जा रहा है,जिसमें अस्पताल के स्टाफ सदस्य भी पार्टी में शामिल होकर हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.