शामली, जनवरी 7 -- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज का टीका लगवाने आए एक दंपत्ति पर अस्पताल परिसर में गमलों में छोटे बच्चे को शौच कराने को लेकर चिकित्सा अधीक्षक ने सख्ती दिखाई। डॉक्टर ने दंपत्ति को डांट लगाई और 100 रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इस घटना से नाराज दंपत्ति ने ट्रैक्टर वहीं छोड़कर पैदल चले गए, जबकि मौके पर हंगामा हो गया और दर्जनों लोग जमा हो गए। गांव इस्लामपुर घसौली निवासी अशोक अपनी पत्नी रूना और दो वर्षीय पुत्र अजित के साथ ट्रैक्टर से कांधला सीएचसी पहुंचे थे। बच्चे को बिल्ली ने काट लिया था, इसलिए रेबीज का टीका लगवाने आए थे। टीकाकरण के दौरान बच्चे को शौक लग गया, जिस पर मां ने परिसर में रखे गमलों में ही बच्चे को शौच करा दिया। यह देख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई और स्वच्छता नियमों का हवाला देते हुए द...