सहारनपुर, मई 1 -- सरसावा डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण एवं डॉक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सहारनपुर को अव्वल नंबर पर लाना है। इसके लिए सभी चिकित्सकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब आधा घंटे अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बुकलेट के आधार पर मौजूद चिकित्सकों से सवाल किए। बुकलेट में जो विवरण दिए गए थे उसके बारे में जब सीएमओ से पूछा तो वह सटीक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा सीएमओ साहब कार्यालय से बाहर निकलकर धरातल पर काम करो। फिर कोई भी कार्य याद करने में दिक्कत पैदा नहीं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.