पाकुड़, जनवरी 21 -- सीएचसी में कुष्ठ उन्मूलन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित महेशपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू की अध्यक्षता में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सहिया, सहिया साथी व बीटीटी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही समीक्षात्मक बैठक में भी की गई। प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने प्रशिक्षण में प्रतिभागी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्र में जितने भी कुष्ठ रोगी हैं, उनको सही समय पर दवा खिलानी है। तथा संभावित कुष्ठ रोगियों को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर जांच करवाना है। प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू, एमपीडब...