गढ़वा, फरवरी 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले देशव्यापी एमडीएम (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ता व अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डॉ. दिनेश कुमार ने एमडीएम अभियान के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम करना है, जिसके लिए निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को इन्वेडजॉल सहित अन्य निर्धारित दवाइयां खिलाई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को दवा खिलाने में पूरी सतर्कता बरती जाए और दवा खिलाने से पहले लाभार्थियो...