गढ़वा, अक्टूबर 17 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में एनएन 75 गढ़वा-मुरीसेमर सड़क पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य के मामले में काफी संवेदनशील है। एनएच पर अवस्थित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को तत्काल जरूरी इलाज की सुविधा की जरूरत होती है। उसके अलावा प्रखंड के करीब दो लाख की आबादी के लिए भी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने की जरूरत है। अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी के कारण आधी आबादी को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिला चिकित्सक के नहीं होने से स्री रोग से संबंधित इलाज के लिए भी उन्हें पुरूष चिकित्सक के पास जाना पड़ता है। वहीं कई महिला मरीजों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। उक्त कारण से भी सुदूरवर्ती महिलाएं इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती। उन्हें इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.