दुमका, फरवरी 2 -- मसलिया प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया में नाइट ड्यूटी के दौरान रविवार रात में 6 सुरक्षित सामान्य प्रसव कराए गए। सभी मामलों में माता एवं नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। ये सभी सुरक्षित प्रसव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं डॉ उज्ज्वल कुमार पाल की सतत निगरानी में संपन्न हुए। उनके मार्गदर्शन एवं समुचित प्रबंधन से नाइट ड्यूटी के दौरान प्रसव सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के पंडारिया के अंजली राय,पलासी गाँव के शीला सोरेन,सरमुणडी गांव के सीमा पुजहर, जमाखोरी गांव के सोचिता मरांडी, बनकाटा गांव के लूखी कुमारी, एवं तुडका गांव के समिता मुर्मू का प्रसव कराया गया है।इन सफल प्रसवों में जीएनएम सिसिलया हाँसदाएव ममता कुमारी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। दोनों ...