उत्तरकाशी, अप्रैल 1 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओं के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन आंदोलनकारियों ने यमुनोत्री विधानसभा के विधायक संजय डोभाल का घेराव किया। आंदोलनकारियों और स्थानीय जनता ने एक स्वर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को दोहराया। धरना प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि बुधवार को शासन-प्रशासन के विरुद्ध विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही, गुरुवार तीन अप्रैल से क्रमिक अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया। आंदोलनकारियों ने विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में यह भी तय किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आठ अप्रैल को तहसील प्रांगण में घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.