गोंडा, अक्टूबर 4 -- रुपईडीह। सीएचसी खरगूपुर में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के चार लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी एवं भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। लोगों को रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर अधीक्षक डॉ अजय यादव, डॉ जितेंद्र मिश्रा, डॉ श्वेता त्रिपाठी ने भी उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जिसमें क्षेत्र के अमित पाठक, सुरेश वासु, पंकज गुप्ता सहित चार लोगों ने रक्तदान कर समाज को एक प्रेरणा दिया। इसमें फार्मासिस्ट कुलदीप तिवारी, महेंद्र विश्वकर्मा, अग्निवेश श्रीवास्तव, शदफ खान, अमित शुक्ला, प्रियंका त्रिपाठी, उमेश कुमार रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.