बहराइच, जनवरी 19 -- जरवलरोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद में आने वाले मरीजों को अब जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए वायोकेमिस्ट्री मशीन उपलब्ध कराई गई है। इससे मरीजों को 32 प्रकार की ब्लड जांच की सुबिधा निःशुल्क हो सकेगी। अधीक्षक डॉ.कुंवर रीतेश ने बताया कि आटोमेटिक वायोकेमिस्ट्री सेलेक्ट्रा मशीन लग जाने से अस्पताल आने वाले मरीजों को केएफटी, एलएफटी, सीबीसी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड समेत 32 प्रकार की ब्लड जांच की सुविधा निःशुल्क मिलनी शुरू हो गई है। मरीजों को समय से जांच रिपोर्ट मिलने से तत्काल इलाज शुरू हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...