फतेहपुर, फरवरी 14 -- थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भारतपुर सीएचसी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची सीसी टीम प्रभारी अपनी कोबरा मोबाइल टीम व पीएनसी की पेट्रोलिंग यूनिट के साथ मौजूद रही। घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.