धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, संवाददाता जिला कृषि कार्यालय धनबाद की ओर से समेकित बिरसा ग्राम योजना पाठशाला सह कृषक के तहत विभिन्न स्थानों पर सीएचसी कृषि यंत्रों की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया। इसके लिए निर्माताओं व उनके अधिकृत डीलरों का चयन किया जाएगा। टेंडर का अनुमानित मूल्य 60 लाख रुपए है। इच्छुक बोलीदाताओं को एक लाख 20 हजार रुपए की जमानत राशि (ईएमडी) डिमांड ड्राफ्ट से डीएओ धनबाद के पक्ष में एसबीआई हीरापुर में जमा करना होगा। ऑनलाइन बोली जमा करने की अवधि 11 से 27 जनवरी है। डीएओ डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए www.dhanbad.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.