देवघर, फरवरी 12 -- पालोजोरी। मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी की टीम पालोजोरी केजीबी पहुंचकर वहां पढ़ने वाली छात्राओं को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूक किया। साथ ही छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलाई। इस दौरान सीएचसी की टीम द्वारा केजीबी में पढ़ने वाली छात्राओं को एमडीए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कहा कि वह अपने घर परिवार के लोगों को भी फाइलेरिया की दवा के सेवन के लिए प्रेरित करें। मौके पर केजीबी की वार्डन कुमारी चंदा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थी। जानकारी हो कि एमडीए कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू हो गया है।10 फरवरी को सीएचसी में उपप्रमुख पायल साधु व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत की थी।एमडीए का...