जौनपुर, फरवरी 20 -- बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन पिछले छह माह से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिल पा रही। रोजाना करीब आठ से दस मरीज एक्सरे कराने पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें लौटना पड़ता है। मजबूरी में मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों पर 300 से 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी अच्छेलाल रजक, विकास दुबे, मनोज सिंह और जितेंद्र यादव ने अस्पताल में शीघ्र एक्सरे सुविधा बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में अधीक्षक डा. संजय दुबे ने बताया कि नई एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चालक की मौत खेतासराय। क्षेत्र के टिकरी खुर्द गांव में बुधवार शाम ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई...