लखीमपुरखीरी, मई 21 -- ढखेरवा। आम लोगों की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रमियाबेहड़ सीएचसी का दौरा किया। कार्यकर्ताओं को कर्मचारी नदारद मिले। साथ ही कई अव्यवस्थाएं मिलीं। सीएचसी में अव्यवस्थाओं को देख भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारों के खिलाफ डीएम से शिकायत की है। रमियाबेहड़ सीएचसी के कर्मचारियों और वहां की व्यवस्था पर इलाकाई लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से शिकायत की थी। आरोप है कि सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी मनमाने ढंग से काम करते हैं जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को निघासन भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, रमियाबेहड़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश विश्वकर्मा, विधानसभा संयोजक मुकेश मिश्रा, मंडल मंत्री उपेंद्र मौर्य आदि सुबह 9 बजे सीएचसी पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के मुताबिक सीएचसी बंद मिली और कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.