मिर्जापुर, फरवरी 23 -- राजगढ़। सरकार के निर्देश पर सोमवार को दो सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। टीम ने दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष, लैब, दवा भंडारण, ऑपरेशन थियेटर, भर्ती वार्ड, ओपीडी तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। जौनपुर से आए एडिशनल सीएमओ यू. चौहान व एचईओ झुल्लु सोनकर ने चिकित्सकों को उपचार व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कश्यप ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों व फार्मासिस्टों की कमी है। 30 बेड के अस्पताल में तीन के स्थान पर केवल एक स्वीपर तैनात है। उन्होंने रिक्त पदों को भरने की मांग की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.