पीलीभीत, नवम्बर 29 -- पूरनपुर। प्रसव पीडा से ग्रसित एक महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। यह देखकर एंबुलेंस में मौजूद आशा और ईएमटी ने मोर्चा संभाला और सब कुछ सामान्य कर दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी लाया गया। यहां पर दोनों स्वस्थ्य है। तहसील क्षेत्र के गांव ढक्का चांट के रहने वाले महादेव मंडल की पत्नी नैना मंडल को शुक्रवार को प्रसव पीडा हुई। इसपर घर पर आशा शोभारानी को बुलाया गया। आशा की ओर से एंबुलेस सेवा 102 को फोन किया गया। एंबुलेंस गांव पहुंची और महिला को ले लिया। रास्ते में ही महिला को पीडा अधिक होने लगी। इसपर गाडी में मौजूद आशा के कहने पर पायलेट निर्देश शर्मा ने वाहन को रोक लिया। ईएमटी मोनू वर्मा और आशा के प्रयास से महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। प्रसव के बाद जरुरी दवाओें को ईएमटी की ओर से दिया गया। इसके बाद दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.