सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- पुपरी। पीएचसी पुपरी में सीएचओ व एएनएम की बैठक आयोजित की गई। इसमें टीकाकरण से सम्बंधित बातों के अलावे एचएससी से अपग्रेड किए गए कुल 12 हेल्थ वेलनेस सेंटर को चालू करने का निर्देश सीएचओ व एएनएम को दिया गया है। बैठक में बैठक में टेलीमेडिसिन, एमडी, ओपीडी, डीयू एवं सर्वे पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। सभी एएनएम को निर्देश दिया गया कि एमआर 01 और एमआर 02 के इतने भी ड्यू बच्चें है, उसे अतिशीघ्र टीका देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि नियमित टीकाकरण की लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। मौके पर बीएचएम समीर भारती, बीसीएम पूजा कुमारी, डब्लूएचओ मॉनिटर अंसार अहमद, डीईओ शंभू प्रसाद के अलावा सभी सीएचओ व एएनएम उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...