नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के इलाकों में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए। सीएक्यूएम द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को 380 दर्ज किया गया था। एक्यूआई में शुक्रवार शाम चार बजे तक उल्लेखनीय सुधार हुआ और यह 236 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता के मौजूदा रुझान को देखते हुए आयोग की जीआरएपी उप-समिति ने मौजूदा तीसरे चरण के तहत परिकल्पित सभी कार्रवाइयों को पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि एनसीआर में ग्रेप के पहले और दूसरे चरण के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.