नई दिल्ली, फरवरी 20 -- सर्दियों में पीएम 2.5 का प्रदूषण में योगदान सबसे अधिक 27 फीसद जबकि गर्मियों में धूल प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और ध्वस्तीकरण (सी एंड डी) गतिविधियों से फैलने वाली धूल पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किया है। यह निर्देश 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। आयोग ने कहा कि निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों से उठने वाली धूल एनसीआर में पीएम10 और पीएम2.5 के स्तर को बढ़ाने में लगातार योगदान दे रही है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की जांच में पाया गया कि खासकर मलबे के प्रबंधन और ढुलाई के दौरान धूल नियंत्रण मानकों के पालन में कमी देखी जा रही है। आयोग ने सभी नगर निगमों, नई दिल्ली नगर परिषद और विकास प्राधिकर...