रांची, अगस्त 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त 5 राजनीतिक दलों में रांची के झारखंड जनाधिकार पार्टी ने ही अपने अस्तित्व के पक्ष में शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष पक्ष रखा है। वहीं अन्य 4 राजनीतिक दल, यथा हजारीबाग की आपका हमारा पार्टी, गिरिडीह के बहुजन सदन मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम की झारखंड दिशोम पार्टी एवं रांची की हम किसान पार्टी के कोई प्रतिनिधि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए। दरअसल बीते दिनों मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने वैसे पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पांच राजनीतिक दलों जिनका कोई पता नहीं चल पा रहा था, को सूची से हटाने का आदेश दिया था। यह निर्देश केंद्रीय निर्वाचन आयोग से मिला था। सूची से हटाने के साथ ही इन राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं महासचिव को पार्टी के तरफ से शपथ पत्र...