सीवान, फरवरी 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्कर्मित हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज भीखमपुर के परिसर में शनिवार को सीआरसी स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इसमें सीआरसी के सभी दस स्कूलों के प्रधान शिक्षक और सहायक शिक्षक अपने अपने स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को लेकर पहुंचे थे। इस प्रोजेक्ट के माध्यम में शिक्षकों ने शिक्षा में नवाचार के प्रयोग को प्रदर्शनी के माध्यम से अपने अपने प्रोजेक्ट की विशेषता से अवगत कराया। भीखमपुर उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित टीएलएम मेला में उत्क्रमित माध्य विद्यालय भीष्मपुर, मध्य विद्यालय चोरौली, प्राथमिक विद्यालय नगवां, प्राथमिक भीष्मपुर बाजार, प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर चौरासी, एनपीएस एससी टोला भीखमपुर, एनपीएस चोरौली गिरी टोला, एनपीएस नगवा एराजी और एनपीएस साहेब राय टोला भीखमपुर...