गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। सीआरसी में शुक्रवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। इसका थीम टिकाऊ भविष्य के लिए न्यायोचित परिवर्तन को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के प्रशिक्षु तथा सीआरसी के अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सीआरसी के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की मांग यही है कि न्याय होना ही नहीं चाहिए बल्कि दिखना भी चाहिए। इसके लिए हमें अपने अधिकारों को प्रति जागरूक होना चाहिए। हमें मिले हुए अधिकारों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार ने किया। अरविंद कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.