रांची, अप्रैल 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीआरसी नामकुम की ओर से मंगलवार को 15 दिव्यांग खिलाड़ियों को स्पोर्ट व्हीलचेयर दिया गया। यह वितरण पीएमडीके (एलिम्को) रांची के सहयोग से किया गया। झारखंड राज्य में पहली बार दिव्यांग खिलाड़ियों को स्पोर्ट व्हीलचेयर प्रदान किया गया है। इस स्पोर्ट व्हीलचेयर के माध्यम से दोनों पैर से दिव्यांगजन बास्केटबॉल, बैंडमिंटन एवं अन्य इनडोर खेल बिना बाधा के खेल सकेंगे। राज्य के नि:शक्तता आयुक्त अभय नंदन अंबष्ट ने व्हीलचेयर का वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके साहस और संघर्ष की सराहना की। साआरसी के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद ने कहा कि यह उपकरण न केवल उनके खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाएगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। राज्य पैरा थ्रोबॉल खेल के कोच मुकेश कंचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.