चक्रधरपुर, मार्च 9 -- गोईलकेरा। सीआरपीएफ 193वीं बटालियन की जी कंपनी द्वारा गोईलकेरा प्रखंड के रंगालबेड़ा, लाजोरा, सार्विल, कुला, डुमरिया सहित कई गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन कर जरुरतमंदों के बीच सामाग्री वितरण किया गया। बटालियन के कमानडेंट ओमजी शुक्ला के निर्देश पर डिप्टी कमानडेंट अनिल तग्गा, सहायक कमानडेंट गिरधारी बगाड़िया सहित कई अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों के बीच साड़ी, कंबल, मच्छरदानी, बाल्टी, डेकची, चप्पल का वितरण किा गया। वहीं स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग, बाटर फिल्टर, युवाओं के बीच खेलकूद की सामाग्री जैसे क्रिकेट किट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जर्सी आदि का वितरण किया गया। साथ ही मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें नि:शुल्क दवा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.