प्रयागराज, जुलाई 14 -- सीआरपीएफ के एक जवान ने सामान चोरी होने पर अपने ही अपहरण का ड्रामा किया। उसकी पत्नी ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रयागराज जीआरपी ने जांच की तो जवान की फर्जीवाड़े की कहानी सामने आ गई। जवान ने पूछताछ में जीआरपी को बताया कि बहन की शादी समेत अन्य घरेलू समस्याओं से परेशान होकर उसने यह ड्रामा किया था। अब जीआरपी उसके खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में कार्रवाई करेगी। बिहार के औरंगाबाद जिले के करमडीह गांव निवासी राम किशोर कुमार दिल्ली में सीआरपीएफ 122 बटालियन में तैनात हैं। जीआरपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 फरवरी 2025 को राम किशोर विभागीय डाक लेकर बिहार के आरा जिला जेल गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। उसकी पत्नी सुमित्रा देवी ने आरा (बिहार) जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरा जीआरपी ने उसकी लोकेशन इटावा मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.