रामगढ़, मई 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर थाना क्षेत्र के चैनगड़ा नवा टोला निवासी सीआरपीएफ जवान अमरकांत उरांव (38 वर्ष) का बुधवार को रांची स्थित रिंची ट्रस्ट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अमरकांत उरांव पिछले कुछ वर्षों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमरकांत का चयन वर्ष 2010-11 में सीआरपीएफ में हुआ था और वे जम्मू बटालियन में कार्यरत थे। ड्यूटी के कुछ वर्षों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उनका इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चला, लेकिन स्थिति लगातार खराब होती गई। आख़िरी दिनों में हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची के रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.