गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ कैंप में समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत तीन सीआरपीएफ पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उक्त अवसर पर सेवानिवृत निरीक्षक दिनेश कुमार राय, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र व अनिरुद्ध यादव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बताया गया कि इन तीनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान भारत के विभिन्न प्रांतों में तैनात रहकर देश की सेवा की। इन्होंने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। चुनौतीपूर्ण हालात में भी इनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सीआरपीएफ बल की ओर से इन्हें विभिन्न सेवा पदक (मेडल) प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.