अमरोहा, जनवरी 2 -- नौगावां सादात, संवाददाता। सीआरपीएफ के डीआईजी पूरन सिंह गुरुवार को क्षेत्र के गांव देहरा पहुंचे। 18 साल पहले रामपुर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए गांव निवासी जवान आनंद कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बलिदान को याद कर परिजनों से मुलाकात की व उनका हाल भी जाना। गौरतलब है कि रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 18 साल पहले हुए आतंकी हमले में एक बलिदान अमरोहा से भी हुआ था। 31 दिसंबर 2007 की रात नए साल को लेकर जश्न के बीच आतंकियों से मुकाबले करते हुए नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी जवान आनंद कुमार भी इसी हमले में शहीद हो गए थे। दरअसल 25 अप्रैल 2001 को आनंद कुमार की भर्ती सीआरपीएफ में हुई थी। कुल छह साल आठ महीने की अपनी नौकरी में आनंद कुमार आसाम, जम्मू कश्मीर, मणिपुर आदि प्रदेशों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.