देवरिया, फरवरी 8 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत सलेमपुर के वार्ड नम्बर चार सलाहाबाद में बन रहे पम्प हाउस के निर्माण कार्य एवं वार्ड नम्बर 12 में निर्मित 70 मीटर सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं प्रगति की जानकारी ईओ महेन्द्र पाण्डेय से ली। निरीक्षण के दौरान सीआरओ ने संबंधित जेई व ईओ को निर्माण कार्य में मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय ईओ महेन्द्र पांडेय सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.