पटना, अप्रैल 18 -- केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) मद से लखीसराय की दो सड़कों को मंजूर किया गया है। लखीसराय में हलसी से मांझवे पथ 10.35 किलोमीटर लंबी है। इस सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पर 25.96 करोड़ खर्च होंगे। वहीं, विद्यापीठ चौक से मोहनपुर पथ 5.15 किमी लंबी है। इसके चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण पर 18.16 करोड़ खर्च होंगे। इन दोनों सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि ये दोनों योजनाएं लखीसराय के लिए महत्वपूर्ण हैं। हलसी से मांझवे पथ के निर्माण से हलसी, मोहद्दीनगर, सेठना, बेहरांवा, गेरुआपुर संडा, शिवसोना, धीरा, बरदोखर, राता आदि दर्जनों गांवों को सुलभ आवागमन के साथ जमुई जिले की सीमा से भी कनेक्टिविटी होगी। लखीसराय के शिवसोना स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.