गिरडीह, फरवरी 25 -- बिरनी, प्रतिनिधि। मंगलवार को बिरनी अंचल कार्यालय स्थित सीआई चैंबर में दो पक्षों के बीच जमाकर मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से लोग घायल हुए एवं कार्यालय में रखा कुर्सी-टेबल भी टूट गया। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के पूरनानगर निवासी बालेश्वर यादव एवं रामदेव यादव के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है। मामले के निपटारा के लिए सीआई के पास दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे परंतु वहां भी दोनों पक्ष के बीच वंशावली को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गयी। जिसके बाद कुर्सी, टेबल एवं ईंट पत्थर चलने लगा। किसी तरह सीआई अपना चैंबर छोड़ कर वहां से बाहर निकले। मारपीट में पुरनानगर निवासी रामदेव यादव, सुरेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, संदीप यादव, उमेश यादव एवं नारायण महतो घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज दल-बल...